Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सेल की खदानों में चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति में स्थानीय युवाओं के लिए सीट आरक्षित करने की मांग

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित गंगदा पंचायत के घाटकुड़ी गांव में मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल की अध्यक्षता में मानकी, मुंडा व ग्रामीणों की विशेष बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई. बैठक में सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया खदान में भविष्य में होने वाली चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई. बैठक में मुखिया, मानकी, मुंडा व ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से कहा ​कि उक्त खदानों में होने वाली चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर एंव ऑनलाईन नहीं होनी चाहिए बल्कि यह बहाली ऑफलाईन ​होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-angry-villagers-protested-in-front-of-phd-office-due-to-poor-drinking-water-system/">चाईबासा

: पेयजल की लचर व्यवस्था से आक्रो​शित ग्रामीणों ने पीएचईडी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
 
पूरी प्रक्रिया स्थानीय नियोजन कार्यालय के माध्यम से सारंडा के बेरोजगारों की सूची मंगाकर खदान क्षेत्रों में ही आयोजित किया जाना चाहिए. उक्त बहाली में खदान से प्रभावित सारंडा के गांवों के 75 फीसदी बेरोजगारों की सीट आरक्षित होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो सभी ग्रामीण संगठित होकर सेल की उक्त खादान प्रबंधनों के खिलाफ आर-पार की लडा़ई लडे़ंगे.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-meeting-of-jharkhandi-bhasha-khatiyan-sangharsh-samiti-held-at-odia-harimandir-premises/">चांडिल

: ओड़िया हरिमंदिर प्रांगण में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने की बैठक

यह रहे बैठक में शामिल

इस बैठक में सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, दुबिल पीढ़ के मानकी धनु चाम्पिया, गंगदा के मुंडा बिरसा सुरीन, घाटकुडी़ के मुंडा बिरसा चाम्पिया, राजाबेडा़ मुंडा जामदेव चाम्पिया, रोवाम मुंडा बुधराम सिद्धू, दुईया मुंडा जानुम सिंह, सलाई मुंडा दुखिया सोरेन, दोदारी मुंडा मनबोध चाम्पिया, कुम्बिया मुंडा सोमा चाम्पिया, लेम्ब्रे मुंडा लेबेया देवगम, बडा़ जामकुंडिया मुंडा कुशु देवगम, मम्मार मुंडा धरम गागराई, पंसस रामेश्वर चाम्पिया, मंगल कुम्हार, वीर सिंह हंसदा, मंगल कुम्हार, रामो सिद्धू, राजू ठाकुर, मोहन लाल चौबे आदि शामिल थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही