Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : जगन्नाथपुर में बालू तस्करी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

Kiriburu (Shailesh Singh) : झामुमो की हेमंत सोरेन सरकार के इशारे पर पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ ओपी अन्तर्गत मुन्डुई, गुमुरिया, कुआपड़ा बालू घाट से अवैध तरीके से पिछले कुछ वर्षों से निरंतर बालू की तस्करी कुछ माफियाओं द्वारा की जा रही हैं. इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गई तो भाजपा सड़कों पर उतर वृहत आंदोलन करेगी. उक्त बातें भाजपा के जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष राई भूमिज ने कही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभ्य पुलिस-प्रशासन व खनन विभाग के अधिकारियों को भी न चाहते हुए भ्रष्टाचार की दलदल में जबरन धकेलने को मजबूर कर दिया है. इनमें से कुछ पदाधिकारियों को यह माफिया सरकार का रौब दिखाकर अपनी जेब में लेकर घूम रहे हैं एवं जैसा चाहते हैं वैसा करा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-illegal-smuggling-of-sand-indiscriminately-in-jagannathpur-area-administration-silent/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही बालू की अवैध तस्करी, प्रशासन मौन 

अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए करेंगे घर-घर चंदा वसूली 

जैतगढ़ ओपी और जगन्नाथपुर थाना के सामने से खुलेआम बालू माफियाओं की वाहनें पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के आंख के सामने से बालू लदे लोड वाहनों को लेकर खुलेआम जा रही है. जिस पुलिस-प्रशासन को इस अवैध कारोबार की रोक की जिम्मेदारी मिली है, अगर उनके संरक्षण व देखरेख में ही यह सारा कार्य होने लगे तो इस झारखंड को भगवान भी नहीं बचा सकता है. राई भूमिज ने कहा कि अगर बालू की यह अवैध तस्करी नहीं रुकी तो भाजपा के कार्यकर्ता जैतगढ़ ओपी व जगन्नाथपुर थाना के सामने अनिश्चित कालिन धरना-प्रदर्शन करेंगे. जरूरत पड़ी तो इस अवैध कारोबार को बढ़ावा व संरक्षण देने वाले पदाधिकारियों के लिये घर-घर चंदा वसूली करेंगे. ताकि चंदा से प्राप्त पैसों को इसमें शामिल लोगों को देकर इस अवैध धंधा को बंद कराने का आग्रह करेंगे. उन्होंने माफियाओं के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल लोगों की सम्पत्ति व पूरे मामले की भी जांच सीबीआई व केन्द्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही