Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : उपायुक्त ने विकास योजनाओं के चयन हेतु दो अक्टूबर को बुलाई बैठक

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने वार्षिक विकास योजनाओं का चयन ग्रामसभा से करने के लिए सभी प्रखंडों के मानकी-मुंडा व मुखिया की विशेष बैठक बुलाई है. उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि 2 अक्टूबर से पश्चिमी सिंहभूम जिला अन्तर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद एवं डीएमएफटी की विभिन्न विकास योजनाओं का ग्रामसभा के द्वारा चयन किया जाना है. इससे वार्षिक कार्यकारी योजना तैयार की जाएगी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/government-will-take-28-elderly-christians-of-pakur-on-pilgrimage-to-goa-in-october/">पाकुड़

के 28 बुजुर्ग ईसाइयों को अक्टूबर में गोवा की तीर्थयात्रा कराएगी सरकार
इसके लिये 29 सितम्बर को सदर चाईबासा, खूंटपानी, झींकपानी, टोन्टो,  हाटगम्हरिया, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी एवं तांतनगर तथा 30 सितम्बर को बन्दगांव, मनोहरपुर, गोईलकेरा, सोनुवा, आनन्दपुर, गुदड़ी, मझगांव, मंझारी एवं कुमारडुंगी प्रखंड क्षेत्र के मानकी, मुंडा एवं मुखिया के साथ कार्यशाला हरिगुटु स्थित आदिवासी हो समाज महासभा के सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगी. उपायुक्त ने जिला अन्तर्गत कार्यरत सभी मानकी, मुंडा, ठेकेदार, प्रधान एवं मुखिया से आग्रह किया है कि उक्त निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही