Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : पेयजल की समस्या को लेकर उपायुक्त ने सेल प्रबंधन के साथ की बैठक

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू आवासीय क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में रविवार को सेल की मेघालया गेस्ट हाउस में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में सेल के अधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, एसडीएम जगन्नाथपुर शंकर एक्का, एसडीएम चक्रधरपुर रीना हंसदा, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसमें उपायुक्त ने सेल पदाधिकारियों से किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू शहर की आबादी के बारे में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-journalist-self-exhibition-match-of-media-cup-organized-in-memory-of-praveen-singh/">आदित्यपुर

: पत्रकार स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में मीडिया कप का प्रदर्शनी मैच आयोजित
उन्हें बताया गया कि यहां लगभग 10 हजार की आबादी है. इसमें से लगभग 900 परिवार अवैध तरीके से बस्ती बसाकर परिवार के साथ रह रहे हैं. सेल प्रबंधन ने बताया कि वह ओडिशा से लगभग तीन हजार फीट की ऊंचाई पर बसे दोनों शहर के सेलकर्मियों के लिये पानी लाता है. यहां पानी का दूसरा कोई रिसोर्स नहीं है इस कारण सेलकर्मी व गैर सेलकर्मी को  पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं. [caption id="attachment_566183" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/26rc_m_96_26022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेघालया गेस्ट हाउस में उपायुक्त व अन्य बैठक करते हुये[/caption]

कारो नदी से लाया जाएगा पानी

इस दौरान बराईबुरु स्थित कारो नदी से पाईप लाईन बिछाकर सेल के लीज क्षेत्र के बाहर तक पानी लाने पर सहमती बनी. इसके बाद उपायुक्त ने पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को पानी का रिसोर्स स्थल से किरीबुरू तक की दूरी आदि की जांच कर प्राक्कलन रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह योजना सेल की सीएसआर ये या पीएचडी विभाग द्वारा पूर्ण की जायेगी. लेकिन इस योजना के पूर्ण होने से लगभग 10 हजार से अधिक आबादी की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो जायेगा.

सनसेट व्यू प्वाइंट पर स्काई वाक बनाने पर हुई चर्चा

इसके बाद सेल के झारखंड खान समूह के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे व अन्य अधिकारियों ने सारंडा घूमने आने वाले पर्यटकों के लिये मेघालया सनसेट व्यू प्वाइंट पर स्काई वाक बनाने व इसके लिये वन विभाग से अनुमति दिलाने का आग्रह किया. उपायुक्त ने इसके लिये सारंडा वन प्रमंडल के प्रभारी डीएफओ से फोन पर बात की एवं सेल अधिकारियों को आश्वस्त किये की वह इसके लिये अनुमति दिला देंगे. इसी दौरान नवीन कुमार ने उपायुक्त को बताया कि किरीबुरू में एक विद्यालय को छोड़ सारंडा में एक भी 10वीं तक का स्कूल नहीं है. जिस कारण दर्जनों बच्चे पैदल चलकर किरीबुरू पढ़ने आते हैं. अगर करमपदा स्कूल को अपग्रेड कर 10वीं तक कर दिया जाये तो सारंडा के दर्जनों गांवों के बच्चों को भारी लाभ होगा. इस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात कर इस समस्या का समाधान का निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-members-of-sant-nirankari-mission-launched-a-cleanliness-campaign-on-the-two-mouthed-subarnarekha-river/">जमशेदपुर

: संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने दोमुहानी स्वर्णरेखा नदी पर चलाया सफाई अभियान

डीसी ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

उपायुक्त ने कहा कि किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू क्षेत्र से पेयजल से संबंधित समस्या की शिकायतें जनता की तरफ से मिल रही थी. इसके मद्देनजर पीएचडी विभाग के अभियंता को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में पानी का बेहतर सोर्स को देखकर एक नया प्राक्लन तैयार करें व विभाग को प्रेषित करें. इसके अलावे बड़ाजामदा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के जितने भी स्ट्रक्चर बन रहे हैं उनमें कुछ बोरिंग फेल होने की जानकारी प्राप्त हुई है. इसके लिये पीएचडी के विभागीय अभियंता को निर्देश दिया गया है कि वह अपने विभाग को लिखित में निर्देशित करें ताकि उसका नये सीरे से प्राक्लन तैयार कर इस समस्या का समाधान किया जा सके. मेघालया सनसेट प्वाइंट पर स्काई वाक बनाने की योजना को पूर्ण कराया जायेगा. बैठक में एसडीएम, अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा, बीडीओ अनुज बंदो, जिप सदस्य देवकी कुमारी, सेल, बीएसएल की जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक (सिविल, किरीबुरू) डीबी जयकर, महाप्रबंधक (सिविल, मेघाहातुबुरू) केबी थापा, सीताराम महतो आदि पदाधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही