Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बड़ाजामदा में नो इन्ट्री के बावजूद खुलेआम छोड़े जा रहे हैं भारी वाहन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : बड़ाजामदा में प्रत्येक बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है. यह रोक लोगों को संभावित दुर्घटना से बचाने हेतु बुधवार के दिन सुबह से देर शाम तक लौह अयस्क की परिवहन से जुड़े तमाम प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर लगाई गई है. हालांकि, इस प्रशासनिक आदेश के बाद भी पिछले कुछ बुधवार से लौह अयस्क की ढुलाई में लगे भारी वाहनों को नो इन्ट्री के बावजूद खुलेआम छोड़ा जा रहा है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-senior-journalist-sudam-pradhan-and-one-other-person-died-in-road-accident/">चक्रधरपुर

: सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार सुदाम प्रधान सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत

आधा दर्जन से अधिक पुलिस जवानों को किया जाता है तैनात

उल्लेखनीय है कि बुधवार को बड़ाजामदा में आधा दर्जन से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया जाता है. जिससे वह ऐसे वाहनों के परिचालन को रोक संभावित दुर्घटना को टाल सके. वहीं, बड़ाजामदा के लोगों का कहना है कि नो इन्ट्री के बावजूद भारी वाहनों को पुलिस छोड़ रही है. यदि इन वाहनों की चपेट में आकर किसी की मौत होती है तो उसके लिये मुख्य रूप से जिम्मेदार बड़ाजामदा पुलिस ही होगी. इस संबंध में बड़ाजामदा बाजार में तैनात कुछ जवानों से भारी वाहनों को छोड़ने के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-roads-have-been-dug-out-the-result-of-yesterdays-road-accident-laubha/">आदित्यपुर

: सड़कें खोदकर छोड़ दी गई है, कल की सड़क दुर्घटना इसी का परिणाम : लउभा

सप्ताहिक हाट में भीड़ लगने से सड़क जाम की बनी रहती है स्थिति

विदित हो कि बुधवार को बड़ाजामदा में लगने वाले सप्ताहिक हाट में दूर-दराज से व्यापारी व किसान सब्जी और अन्य समानों को बेचने आते हैं. ये दुकानदार सब्जी आदि की अपनी-अपनी दुकानें मुख्य सड़क के किनारे ही लगाते हैं. इससे सब्जी खरीदने वालों की भीड़ लगने से सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. वहीं, बाजार में कुछ जवान सड़क किनारे खड़ी चारपहिया वाहनों को हटाने का आदेश तो देते नजर आये, लेकिन नो इन्ट्री के बावजूद भारी वाहनों को उनके द्वारा रोका नहीं गया. इसे भी पढ़े : साइबर">https://lagatar.in/cybercrime-bihar-ministers-fake-whatsapp-account-created-and-demanded-money-from-officials/">साइबर

क्राइम : बिहार के मंत्री का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना अधिकारियों से की पैसे की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही