Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : हिल्टॉप, किरीबुरु व गुवा के जगन्नाथ मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया देव स्नान पूर्णिमा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : हिल्टॉप, किरीबुरु व गुवा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा व सुदर्शन जी का देव स्नान पूर्णिमा भक्तिभाव से मनाया गया. दो वर्षों के बाद हिल्टॉप में किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय व उनकी पत्नी सुनीता राय ने तीनों देवी-देवताओं की आरती उतार शाही स्नान कराया. वहीं, गुवा में गुवा के सीजीएम बीके गिरी व उनकी पत्नी स्मिता गिरी द्वारा बतौर राजा व रानी के रूप में उपस्थित होकर पंडितों के विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ तीनों देवी-देवताओं की आरती उतार शाही स्नान कराया गया. इस दौरान गुवा जगन्नाथ मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा व सत्यनारायण झा ने भगवान जगन्नाथ को 35 कुंभ (कलश), बलभद्र जी को 33 कुंभ, देवी सुभद्रा को 22 कुंभ व सुदर्शन जी को 18 कुंभ जल से स्नान बेदी पर महा स्नान कराया. [caption id="attachment_332016" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/gua-jagannath-mandir-.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> गुवा में भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा के दौरान शामिल सीजीएम बीके गिरी व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-beating-wife-to-death-in-ulidih-arrested/">जमशेदपुर:

उलीडीह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

स्नान के उपरांत भाई-बहन समेत भगवान जगन्नाथ के बीमार पड़ने की चली आ रही है प्रथा 

विदित हो कि ऐसी मान्यता है की अत्यधिक शीतल जल से स्नान के उपरांत भाई-बहन समेत भगवान जगन्नाथ के बीमार पड़ने की प्रथा चली आ रही है. इस दौरान 15 दिनों तक अणासर गृह में औषधीय गुण विशिष्ट जड़ी बूटि व मोदक से तीनों विग्रह का उपचार किया जायेगा. स्वस्थ होने के पश्चात एक जुलाई को आयोजित होने वाली रथयात्रा के दिन भगवान भक्तों को दर्शन देंगे. मौके पर प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस दौरान किरीबुरु में बीके मिंज, पीके सेठी, कामदेव मिश्रा, संतोष पंडा, रवि नायक,  देवाशीष कर, अरुण राऊत राय, युगल ताह, गोलक राऊत, बापी राऊत राय, रवीन्द्र बेहरा आदि के अलावा गुवा में श्रीमंत नारायण पंडा, स्मृतिरंजन स्वाई, संतोष बेहरा, दिव्यसिंह पंडा, ललित महापात्र व महिलाएं मौजूद रहीं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-electricity-cut-every-half-hour-due-to-load-shedding-in-kuluptanga-and-jugsalai-feeders-people-upset/">आदित्यपुर

: कुलुपटांगा और जुगसलाई फीडर में लोड शेडिंग से हर आधे घंटे में कट रही बिजली, लोग परेशान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही