Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : भाभी की हत्या करने का आरोपी देवर कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

Kiriburu/Gua (Shailesh/Sandeep) : बड़ाजामदा ओपी अन्तर्गत दिरीबुरु पंचायत के नयागांव में 22 जून की सुबह हुई गीता लोहार (35 वर्ष) नामक महिला की हत्या का मुख्य आरोपी उसका देवर हाथी लोहार को घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के निर्देशानुसार किरीबुरु के इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का के नेतृत्व में बड़ाजामदा पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी हाथी लोहार से पुलिस पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-played-tribal-card-with-draupadi-murmu-as-candidate-jmm-in-crisis/">राष्ट्रपति

चुनाव : द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बना एनडीए ने खेला आदिवासी कार्ड, धर्मसंकट में जेएमएम
हाथी लोहार की गिरफ्तारी की पुष्टि इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का ने की है. बताया जा रहा है कि गीता लोहार की हत्या उसके देवर ने नशे की हालत में आपसी विवाद में कर दी. पुलिस की विशेष टीम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जाल बिछा रखी थी. उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह 11 बजे हाथी लोहार ने अपनी भाभी गीता लोहार को डंडे से मार कर हत्या कर दी थी. पति की मौत के बाद मृतका गांव के ही महेन्द्र गोप नामक व्यक्ति के साथ कथित रूप से रह रही थी. शायद इसी वजह से हाथी लोहार को नाराजगी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही