Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : लोकेश्वर मंदिर में भक्ति गीतों पर जमकर झूमे भक्त

Kiriburu (Shailesh Singh) : लोकेश्वर मंदिर में आयोजित माता की जागरण कार्यक्रम में जमशेदपुर से आये प्रसिद्ध गायक प्रभजोत सिंह उर्फ मन्नी एंड टीम के कलाकारों की भक्ति गीतों पर रात भर भक्त झूमते-नाचते रहे. कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमिटी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्य की समाप्ति के अवसर पर किया था. कलाकारों की भक्ति गीतों पर किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, पत्नी सुनीता राय से लेकर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल हुए.

झांकियां लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र रही

[caption id="attachment_552392" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/jagran-300x149.jpg"

alt="" width="300" height="149" /> जागरण में कलाकार भगवान का रूप धारण किे हुए.[/caption] किरीबुरु और मेघाहातुबुरु की भारी तादाद में महिलाओं को पहली बार सार्वजनिक रुप से खुलकर मस्ती व आनंद लेने के साथ-साथ अपनी-अपनी कला को प्रदर्शित करते देखा गया. महिलाओं के जोश व उर्जा के सामने सब फीका दिखा. कार्यक्रम में भगवान बजरंग बली, राधा-कृष्ण, भगवान शिव, पार्वती व नंदी, सुदामा आदि की झांकियां लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र रही.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही