Search

 
 
 

किरीबुरू : सावन की छठी सोमवारी पर मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सावन की छठी सोमवारी पर किरीबुरू स्थित लोकेश्वर मंदिर, मां काली मंदिर, ॐ शांति स्थल मंदिर समेत तमाम मंदिरों व शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया. किरीबुरु स्थित लोकेश्वर मंदिर में किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय की पत्नी सह महिला समिति किरीबुरू की अध्यक्ष सुनीता राय ने अन्य भक्तों के साथ कतार में लगकर भगवान शंकर समेत तमाम देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की.दूसरी तरफ लोकेश्वर मंदिर में मेन मार्केट की जनता तथा मां काली मंदिर में विद्युत विभाग के सेलकर्मियों की तरफ से भक्तों के लिये खिचड़ी व अन्य महाभोग का आयोजन किया गया है. इस दौरान पंडित आलोक मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-citizens-gathered-in-walk-a-thon-foot-march-message-of-patriotism/">चक्रधरपुर

: वॉक ए थोन पैदल मार्च में उमड़े शहरवासी, देशभक्ति का दिया संदेश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही