Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : श्रीश्री लोकेश्वर मंदिर में धृतधिवास व मिठाधिवास पूजन कार्य प्रारम्भ

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू का ऐतिहासिक श्री श्री बाबा लोकेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग प्रतिस्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठान शुभ कार्यक्रम के तहत 9 फरवरी को आचार्य आनंद प्रसाद त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, सुर्यकांत त्रिपाठी, जितेन्द्र तिवारी (सभी काशी, बनारस), आलोक मिश्रा (किरीबुरु) द्वारा धृतधिवास और मिठाधिवास मंत्रोचारण के साथ किया गया. इस दौरान किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय एवं उनकी पत्नी सह किरीबुरु अधिशासी महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय समेत दर्जनों भक्त उपवास रखकर इस पूजन विधि अनुष्ठान में शामिल हुई. इसे भी पढ़ें :वैलेंटाइन">https://lagatar.in/girls-spilled-pain-on-valentines-week-letter-written-to-deputy-cm-tejashwi-yadav-said-current-affairs-are-stuck-in-the-age-of-affair/">वैलेंटाइन

वीक पर युवती का छलका दर्द, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लिखा पत्र, कहा- अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर रट रहे

भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की

आज भक्तगण अपने-अपने घरों से मिठाई के डब्बे व अन्य पूजन सामग्री लेकर सुबह मंदिर पहुंचे. भक्तों द्वारा लाये गये उक्त समानों से विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोले शंकर पर चढ़ाया गया. इसके अलावे कथा का सिलसिला निरंतर जारी है. इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक एस एस साह, महाप्रबंधक डी बी जैकर, सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रबंधक राम बाबू डोराडला, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, सनत कुमार सेठी, बदन गिरी, अरविन्द चौहान, छोटू सिंह, विनय सिंह, दिलीप झा, अनिल पांडेय,  सूरज सिंह, जगमोहन समद, वीरेन्द्र मिश्रा, सुरेश पात्रो, पी के पंडा, संतोष प्रसाद, शंभू राय, जलेश्वर गिरी, के के सिन्हा, धीरेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह, सुबोध मिश्रा, शिव शंकर प्रसाद, संजीव सिंह, राजकुमार गुप्ता आदि भारी तादाद में लोग उपस्थित है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-attempt-to-grab-land-in-ward-28-despite-the-municipal-board-being-engaged/">आदित्यपुर

: नगर निगम का बोर्ड लगे होने के बावजूद वार्ड 28 में जमीन कब्जाने का प्रयास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही