Search

 
 
 

किरीबुरु : डायमंड किंग्स ने जोहार इलेवेन को 7 विकेट से हराया

 
  • टी-10 डे-नाइट लोकल नॉकआउट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
  • किरीबुरू क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता का किया है आयोजन
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में तीसरा टी-10 डे-नाइट लोकल नॉकआउट टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन सेल, जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, विशिष्ट अतिथि मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक वी के सुमन, सहायक महाप्रबंधक सुलभ दीक्षित, विकास मिश्रा, ईशान कठोते आदि ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डायमंड किंग्स ने जोहार इलेवेन को 7 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुये जोहार इलेवेन ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 64 रन बनाये. इसे भी पढ़ें : तोपाचांची">https://lagatar.in/topachanchi-cm-champai-soren-will-address-a-public-meeting-at-hatiya-ground-on-may-20/">तोपाचांची

: 20 मई को हटिया मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम चंपाई सोरेन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-Gest.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसमें चंदन ने 3 चौकों की मदद से 31 गेंद में 25 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड किंग्स ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया. इसमें अरबाब ने 5 चौकों की मदद से 22 गेंद में 30 रन एवं अनमोल ने एक छक्का व एक चौका की मदद से 15 गेंद में 23 रन बनाये. जोहार इलेवेन के फैज अहमद में एक ओवर में बिना रन दिये 2 विकेट जबकि डायमंड किंग्स के आदित्य राज सिंह एवं मयंक ने दो-दो विकेट लिये. इसे भी पढ़ें : तोपाचांची">https://lagatar.in/topachanchi-cm-champai-soren-will-address-a-public-meeting-at-hatiya-ground-on-may-20/">तोपाचांची

: 20 मई को हटिया मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम चंपाई सोरेन
इस दौरान ईशान कठोते, चंदन, अनमोल पाण्डेय, सुचित, विश्वजीत मुखर्जी, नागेश झा, साहिल सिंह, मो0 कैफ, सत्यम, अनमोल कुमार, फरहान आलम, आदित्य झा, हर्ष राय, दीपक जयकर, दीपू रजक, प्रदीप दुबे, अरविन्द चौहान, भूषण टूटी, सुरेश टूटी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही