Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में कैंपर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं चालक बुरी तरह घायल हो गया. बृजभूषण सिंह के सिर और अन्य हिस्से में चोट आयी है. आनन-फानन में घायल चालक को सेल के किरीबुरु अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया है. घटना के संंबंध में चालक बृजभूषण ने बताया कि वह सेल के बोलानी खदान से किरीबुरु लौट रहा था. वह मोड़ और चढ़ाई की वजह से काफी धीमी रफ्तार में वाहन चला रहा था. किरीबुरु की ओर से ढलान में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गलत दिशा से आकर कैंपर में धक्का मार दिया. [wpse_comments_template]
किरीबुरु : बोलेरो कैंपर-ट्रक में सीधी टक्कर, चालक घायल
Last Updated: May 24, 2024 12:00 AM (IST)