Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बस व टैंकर में सीधी टक्कर, चालक की मौत, दर्जनों घायल

Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी थाना अन्तर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर मां पार्वती नामक यात्री बस और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई. सड़क दुर्घटना में बस चालक समेत दर्जनों यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए. बस चालक सिन्हा पान को गंभीर चोटें आयी है. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई. मृत चालक किरीबुरु के टीओपी बस्ती का निवासी था. सिन्हा पान के घर वालों को सूचना दे दी गई है. हालांकि सिन्हा पान की पत्नी आज सुबह ही किरीबुरु से चाईबासा के लिये निकली हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है, जो काफी छोटे हैं. सिन्हा के परिवार के अन्य सदस्य घटना की खबर के बाद नोवामुंडी के लिये रवाना हो गए हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-25-elephants-again-entered-lugahara-asti-in-bengal/">बहरागोड़ा

: लुगाहारा में बंगाल के अस्ती से फिर आ घुसे 25 हाथी

सभी घायलों को नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया

[caption id="attachment_630637" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bus-durghtna-55-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दुर्घटनाग्रस्त बस.[/caption]

 

बताया जा रहा है कि उक्त बस बड़बिल से जमशेदपुर जा रही थी. तभी घटनास्थल के पास बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने टैंकर में सीधी टक्कर मार दी. बस का केबिन व आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हुये हैं. कई घायल यात्रियों को बस के पीछे की आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते हीं टाटा स्टील की नोवामुंडी अस्पताल का चार एम्बुलेंस व अन्य वाहन घटनास्थल पर भेज सभी घायलों को नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया है. साथ हीं घटनास्थल पर टाटा स्टील की एक अग्निशमन वाहन भी भेजा गया है ताकि टैंकर से डीजल की हो रही रिसाव से संभावित आग लगने की घटना को रोका जा सके. थाना प्रभारी अंकिता सिंह व अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्य में युद्ध स्तर पर लगे हुये हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-selection-process-of-players-for-eklavya-athletics-training-center-begins/">चाईबासा

: एकलव्य एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही