Search

 
 
 

किरीबुरु: गुवा बिचाईकिरी गांव में बाइक में सीधी टक्कर, चार घायल

 
Kiriburu : गुवा थाना क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की शाम लगभग सात बजे दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. सीधी टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. चारों घायलों को सेल की गुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में राहुल टुडू (26), शंकर लोहार (26), संजय बडा़ईक (34) और कैलाश झाडू़ (25) शामिल है. सभी घायल बिचाईकिरी गांव के ही रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-mukta-laguri-became-the-block-head-and-deputy-chief-of-anita-kui-tonto-block/">चाईबासा:

अनीता कुई टोन्टो प्रखंड की प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख बनी मुक्ता लागुरी

एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी घायल

घायलों में राहुल और शंकर की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार गुवा से बिचाईकिरी की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-mla-conducts-preparation-meeting-regarding-martyrdom-day-of-shaheed-ganesh-hansda/">बहरागोड़ा:

शहीद गणेश हांसदा के शहादत दिवस को लेकर विधायक ने की तैयारी बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही