Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : प्राचार्य नहीं होने से केवी का अनुशासन व व्यवस्था हो रहा प्रभावित

Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु का संचालन पिछले कुछ महीनों से प्राचार्य के नहीं होने से प्रभावित हुआ है. छात्र-छात्राओं के अभिभावक सवाल उठाने लगे हैं. उल्लेखनीय है कि तत्कालीन प्राचार्य प्रशांत कुमार षाड़ंगी का स्थानान्तरण तीन माह पूर्व अन्यत्र होने के बाद से इस विद्यालय को अब तक नया प्राचार्य नहीं मिला है. वर्तमान में प्रभारी प्राचार्या ईरा तिर्की विद्यालय का कमान संभाल रही हैं. अभिभावकों का आरोप है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन इस विद्यालय को हमेशा से उपेक्षा की नजर से देखता आ रहा है. इसका कारण समझ में नहीं आ रहा है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-burmaines-oriya-koyla-tall-residents-are-living-in-dhibri-and-lantern-era/">जमशेदपुर

: ढिबरी एवं लालटेन युग में जी रहे हैं बर्मामाइंस उड़िया कोयला टाल बस्तीवासी

विशेषज्ञ व स्थाई शिक्षकों का हमेशा से रहा है अभाव

पूर्व में भी विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ व स्थायी शिक्षकों का हमेशा से अभाव रहा है. इस वजह से बच्चों को पूर्ण गुणवतापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. शिक्षकों की कमी की वजह से पूर्व में कई घंटी खाली रहती देखी गई थी. लेकिन अब प्राचार्य की नियुक्ति नहीं होने की वजह से स्कूल का अनुशासन व व्यवस्था पर भी असर पड़ना प्रारम्भ हो गया है. लंबे समय से स्कूल के पीटीए कमेटी की बैठक नहीं हुई है. जिस कारण अभिभावक स्कूल की विभिन्न समस्याओं को विद्यालय प्रबंधन के पास नहीं रखे पा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही