Search

किरीबुरू : वित्तीय अनियमितताओं की वजह से महिला समूहों के बीच विवाद

Kiriburu (Shailesh Singh) : ग्रामीण व पिछडे़ क्षेत्रों की गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण व स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा स्वयं सहायता समूह का शुभारम्भ किया गया. सारंडा क्षेत्र में एसएचजी की दर्जनों महिला समूह कार्यरत है. इसमें कुछ बेहतर कार्य कर अपनी समूह को उन्नति के पथ पर ले जा रही है, वहीं कुछ समूह गुटबाजी वित्तीय अनियमितता की वजह से निरंतर विवादों में रह रही है. सारंडा क्षेत्र की कई महिला समूह में पैसों का लेन-देन अथवा अपने चहेते को भारी लोन देकर उस पैसे की रिकवरी नहीं करने का आरोप लग रहे हैं. इससे कई समूह में विवाद काफी गहराता जा रहा है एवं ऐसे समूह टूटने के कगार पर पहुंच रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-football-tournament-for-boys-and-girls-from-september-17-in-banhardi/">चंदवा

: बनहरदी में 17 सितंबर से बालक-बालिका वर्ग का फुटबॉल टूर्नामेंट
स्वयं सहायता समूह में शामिल होने के लिए समूह में न्यूनतम 10 महिलाएं और अधिकतम 20 महिलाओं का सदस्य होना जरूरी है. इसके अलावा महिलाओं के पास आमदनी का एक साधन होना चाहिए ताकि वह निर्धारित बचत को हर महीने जमा कर सके. वैसे तो स्वयं सहायता समूह को संचालित करने के लिए समूह में तीन पदाधिकारी होते हैं. जिनमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष होते हैं. लेकिन इसके अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा भी स्वयं सहायता समूह के लिए एक सखी नियुक्त की जाती है. जो समूह को संचालित करने का कार्य करती है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-after-complaint-the-dealer-distributed-ration-without-deduction/">डुमरिया

: शिकायत के बाद डीलर ने बिना कटौती किए राशन का किया वितरण

वित्तीय पंजी की जांच की मांग

समूह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर होते है तो समूह का मुख्य उद्देश्य उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना होता है. स्वयं सहायता समूह के द्वारा अपने सदस्यों के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक निर्धारित अवधि के लिए निर्धारित ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन कुछ समूहों की महिलाएं ज्यादा लोन ले ली है जो समय पर वापस नहीं कर पा रही है. इससे दूसरी महिलाओं को लोन नहीं मिल पा रहा है. इससे विवाद गहराता जा रहा है. विभागीय पदाधिकारी सभी महिला समूहों की वित्तीय पंजी की इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-culture-mp-club-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-jatra/">घाटशिला

: संस्कृति सांसद क्लब ने जात्रा की तैयारी को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp