Search

 
 
 

किरीबुरू : भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जिला योजना पदाधिकारी हटाये गये

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिमी सिंहभूम के जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा को पद से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के लिए पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने मुख्य सचिव एवं झारखण्ड सरकार का आभार जताया है. बता दें कि पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा एवं आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक सुशील बारला ने जिला योजना पदाधिकारी के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था. पिछले दिनों दोनों ने मुख्य सचिव से मिलकर इससे सम्बंधित लिखित शिकायत की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-got-admission-of-five-girls-in-abm-college/">जमशेदपुर

: पांच बच्चियों का एबीएम कॉलेज में विधायक मंगल कालिंदी ने कराया दाखिला

कमीशन मांगने का लगा था आरोप

राजीव रंजन सिन्हा पर आरोप लगाया गया था कि जब किसी ठेकेदार की राशि विमुक्त या भुगतान करने का प्रस्ताव संबंधित कार्य ऐजेंसी से जिला योजना शाखा में जाता हैं तो जिला योजना पदाधिकारी किसी न किसी प्रकार से विलंब कर, या कमी बता कर एजेंसी को उनसे मिलने के लिए मजबूर कर देते थे. इसके बाद वे सीधे पांच प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे. पांच प्रतिशत कमीशन दिये बगैर किसी भी एजेंसी का कार्य नहीं होता था. जिला योजना पदाधिकारी को किसी भी कार्य की गुणवत्ता से लेना-देना नहीं था, पांच प्रतिशत कमीशन ही उनकी गुणवता थी. इधर, पूर्व विधायक ने योजना पदाधिकारी पर कानूनी कार्यवाही की भी मांग की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही