Search

 
 
 

Kiriburu : सेल अस्पताल के चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

 
  • महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या का किया विरोध
Kiriburu (Shailesh Singh) : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के विरोध में शनिवार को सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल के चिकित्सकों व पारा मेडिकल स्टाफ ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. सभी ने उक्त घटना की कड़ी निंदा की और विरोध जताया. इस आंदोलन में अस्पताल की सीएमओ डा. नंदी जेराई, डा. पीआर सिंह, डा. सोना झरिया कुल्लू, डा. मधुसुदन दास, डा. बीके सिंह, डा. अर्चना बेक, डा. सरस्वती खलको, डा. मनोज कुमार, डा. केवीबी बसंता रायडू, डा. सुमीधा कुमारी पूजा, डा. हरेन्द्र कुमार, डा. करण सौरभ आदि शामिल हैं. सभी चिकित्सकों ने दोषियों को फांसी की सजा देने तथा चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग की. इसे भी पढ़ें : 25">https://lagatar.in/after-25-years-the-first-case-of-polio-was-reported-in-polio-free-gaza/">25

साल बाद गाजा में पोलियो का पहला मामला आया सामने, यूनिसेफ ने युद्ध रोक टीकाकरण की मांग की
उल्लेखनीय है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर उक्त घटना के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से पूरे देश भर के चिकित्सक हड़ताल पर हैं. यह रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में 24 घंटे हड़ताल का आह्वान किया गया है. आइएमए के प्रमुख डॉ आरवी अशोकन ने कहा है कि देश भर के सभी अस्पतालों को हवाई अड्डों की तरह सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए, ताकि डॉक्टर बिना किसी डर के काम कर सकें. यह आइएमए की 5 मांगों में एक है. इसे भी पढ़ें : तहव्वुर">https://lagatar.in/tahawwur-rana-can-be-handed-over-to-india-us-court/">तहव्वुर

राणा का भारत आने का रास्ता साफ, अमेरिका की अदालत ने सुनाया फैसला
उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा को रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून भी होना चाहिए. 25 राज्यों में डॉक्टरों और अस्पतालों पर हमलों के खिलाफ कानून हैं, लेकिन अब तक किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है. आइएमए ने आरजी कर की पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है. आइएमए उचित जांच और समयबद्ध अभियोजन के साथ-साथ दोषियों के लिए उचित सजा की भी मांग करती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही