Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सारंडा के रोवाम गांव में ग्रामसभा में दर्जनों योजनाओं का चयन

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत के रोवाम गांव में मुंडा बुधराम सिद्धू एवं मुखिया राजू सांडिल की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें योजनाओं का चयन सर्वसम्मति से किया गया. मुंडा बुधराम सिद्धू ने बताया कि इस ग्रामसभा में डीएमएफटी फंड से हांडलिया पीडब्ल्यूडी से झाड़बेड़ा तक पीसीसी सड़क, झाड़बेड़ा सरना स्थल की बाउन्ड्री, गोप टोला में सामुदायिक भवन, शिव मंदिर का बाउन्ड्री, रोवाम में हाईमास्ट लाईट, मुंडा भवन का निर्माण, माला पूर्ति एवं बाबूलाल गोप के घर के सामने अलग-अलग डीप बोरिंग व जलमीनार का निर्माण होगा. इसे भी पढ़ें : बक्सर">https://lagatar.in/buxar-delhi-kamakhya-north-east-express-derails-four-killed-70-injured/">बक्सर

: दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी, चार की मौत,70 घायल

पीसीसी सड़क, महिलाओं के स्नानागार का होगा निर्माण

प्रकाश गोप के घर से कारो नदी तक पीसीसी सड़क, कारो नदी तट पर महिलाओं के लिये स्नानागार, बुरुसाई टोला के माय पूर्ति एवं बंगरा सिद्धू के घर के सामने अलग-अलग आरसीसी पुलिया का निर्माण होगा. सोकवा टोला के मुंजीराम सिद्धू के घर के सामने आरसीसी पुलिया, रोवाम के राम पूर्ति के घर के सामने आरसीसी पुलिया, हाट-बाजार में यात्री शेड एवं शौचालय का निर्माण होगा. इसे भी पढ़ें : टेंडर">https://lagatar.in/managing-tenders-will-no-longer-be-easy/">टेंडर

मैनेज करना अब नहीं होगा आसान

दुर्गा मंडप निर्माण की योजना का हुआ चयन

दुर्गा मंडप, हाट-बाजार क्षेत्र में श्मशान घाट का निर्माण, हांडिसया देव स्थान का बाउन्ड्री निर्माण होगा. इन सारी योजनाओं का चयन ग्रामसभा में की गई. ग्रामसभा की बैठक में पंसस रामेश्वर चाम्पिया, जगन्नाथ गोप, बैरागी गोप, शंकर गोप, रवीन्द्र गोप, नवीन सिद्धू, मंगल सिद्धू, मेघराय सिद्धू, जोगेन सिद्धू, राजा गोप आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही