Search

 
 
 

Kiriburu : छोटानागरा में दर्जनों ग्रामीणों ने दिया आवेदन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय प्रांगण में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में एडीसी, बीडीओ शक्तिकुंज, प्रमुख गुरुवारी देवगम, मानकी लागुड़ा देवगम, मुखिया मुन्नी देवगम, मुंडा बिनोद बारिक, मुंडा कुशु देवगम, मुंडा जामदेव चाम्पिया, मुंडा कानुराम देवगम उपस्थित थे. कार्यक्रम में आये ग्रामीणों ने अबुवा आवास, जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सूखाग्रस्त हेतु मुआवजा, हरा राशन कार्ड, आधार आदि से जुड़े आवेदन लिये गये. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-the-aim-of-the-government-is-to-reach-the-benefits-of-the-schemes-to-every-section-of-the-society-sumi/">Chaibasa

: योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य – सुमी
इस दौरान जरुरतमंदों के बीच कम्बल, धोती, साड़ी आदि का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का पूरा प्रचार नहीं किया गया था. इस वजह से ग्रामीणों की उपस्थिति काफी कम देखी गई. प्रायः ग्रामीण कार्यक्रम के बजाय पास में लगने वाले साप्ताहिक हाट में जाते दिखे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, कृषि, राजस्व, मत्स्य, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, सहकारिता सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड आदि से जुड़े 20 स्टॉल लगाये गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही