Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु में पेयजल संकट गहराया, स्कूली बच्चे भी परेशान

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु शहर की कई आवासीय एवं झुग्गी-झोपड़ियों वाले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है. इसके अलावे केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में पढ़ने वाले लगभग एक हजार बच्चे भी शुद्ध पेयजल से वंचित हो रहे हैं. इसकी मुख्य वजह इस विद्यालय में लगा तीन एक्वागार्ड वाटर प्यूरिफायर मशीन कुछ दिनों से खराब होना है. इन मशीनों को सेल प्रबंधन, महिला समिति एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लगाया गया था. स्कूल के बच्चों ने बताया कि गर्मी में अचानक वृद्धि होने की वजह से बच्चे अत्यधिक पानी का सेवन कर रहे हैं. वाटर प्यूरिफायर खराब होने के कारण उन्हें सीधे टंकी का पानी पीना पड़ रहा है. [caption id="attachment_607362" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/13rc_m_98_13042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> केंद्रीय विद्यालय के बच्चे (फाइल फोटो)[/caption] इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-no-link-no-cash-in-jwalkata-bank-of-india-public-upset/">गुड़ाबांदा

: ज्वालकाटा बैंक ऑफ इंडिया में “नो लिंक, नो कैश”, जनता परेशान

दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं लोग

दूसरी तरफ प्रोस्पेक्टिंग क्षेत्र के आवासीय व हाटिंग क्षेत्र, मेन मार्केट, मंगलाहाट, चर्च हाटिंग, बकल हाटिंग, गाड़ा हाटिंग आदि इलाकों के लोग भी लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है. इसके स्थायी समाधान की मांग उपायुक्त, सेल प्रबंधन, सांसद, विधायक, जिप सदस्य, प्रमुख, मुखिया आदि से की गई. बावजूद इसके अब तक समाधान नहीं हो पाया. प्रोस्पेक्टिंग क्षेत्र में रहने वाले सेलकर्मियों व अन्य लोगों ने बताया कि उनके सेल आवासों में भी सप्लाई पानी ठीक से नहीं आ रहा है. मेन मार्केट व अन्य हाटिंग क्षेत्र का भी हाल और बुरा है. लोगों को अब भी उम्मीद है कि मुखिया मंगल सिंह गिलुवा अपने वायदे अनुसार पानी टैंकर उपलब्ध करायेंगे. लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था अभी तक नहीं दिख रही है. उक्त क्षेत्र के लोग लोकेश्वर मंदिर, सेलकर्मियों के आवासों आदि क्षेत्रों से भी प्रतिदिन पानी ले जाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही