Search

 
 
 

Kiriburu :  ठकुरा गांव की पेयजल समस्‍या का हुआ समाधान, ग्रामीणों ने वापस ली वोट बहिष्‍कार की घोषणा

 
Kiriburu (Shailesh Singh): गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठकुरा गांव के ग्रामीणों ने पेयजल संबंधी समस्या का समाधान होने के बाद वोट बहिष्कार की घोषणा को वापस लेते हुए 13 नवंबर को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की घोषणा की. उल्लेखनीय है कि बीते 5 नवंबर को गांव के मुंडा दामु चाम्पिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने ग्राम सभा की विशेष बैठक कर वोट बहिष्कार की घोषणा की थी.

प्रशासन ने ठीक कराया सोलर जलमीनार

[caption id="attachment_975461" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/10-kiriburi-pani-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="330" /> गुवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ठकुरा गांव के मुंडा.[/caption] ग्रामीण मुंडा दामु चाम्पिया ने कहा था कि ठकुरा गांव के फाटक टोला में लगा सोलर चालित जलमीनार भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. ग्रामीणों को इस योजना से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है. ग्रामीणों को पानी के लिये भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वोट बहिष्कार की खबर को प्रखंड व जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुये तत्काल एक टीम भेज सोलर जल मीनार की समस्या को दूर कराया और अब ग्रामीणों को पानी मिलना प्रारंभ हो गया है. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/maithon-2-30-lakh-cash-recovered-from-a-scorpio-at-chirkunda-checkpost/">मैथन

: चिरकुंडा चेकपोस्ट पर एक स्कॉर्पियो से 2.30 लाख कैश बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही