Search

 
 
 

किरीबुरु : नशे में धुत एक्सयूवी के चालक ने टाटा एस वाहन को मारा था धक्का

 
  • एक्सयूवी व छोटा हाथी के बीच दुर्घटना की लाइव वीडियो
Kiriburu (Shailesh Singh) : हाटगम्हरिया-झींकपानी के बीच बलंडिया रोड पर नशे में धुत एक्सयूवी वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुये गलत साइड में जाकर सामने से आ रही टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन को में टक्कर मार दिया था. इस दुर्घटना में छोटा हाथी पर सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे एवं छोटा हाथी वाहन से ले जाया जा रही बकरी धक्के के बाद वाहन से गिरकर अथवा कूदकर भाग गई थी. इससे वाहन के साथ-साथ बकरी मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-holi-milan-of-mithila-sankirtan-troupe-on-23rd/">आदित्यपुर

: मिथिला संकीर्तन मंडली का होली मिलन 23 को
लगातार न्यूज के पास इस दुर्घटना की लाइव वीडियो एक व्यक्ति ने भेजी है. जो एक्सयूवी वाहन के पीछे-पीछे चल रहा था. अपने वाहन में बैठकर ही एक्सयूवी वाहन की अनियंत्रित गतिविधियों की वीडियो बना रहा था. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्सयूवी वाहन का चालक अत्यधिक नशे की वजह से तेज रफ्तार में अपनी वाहन दौड़ा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-holi-milan-of-mithila-sankirtan-troupe-on-23rd/">आदित्यपुर

: मिथिला संकीर्तन मंडली का होली मिलन 23 को
चालक का वाहन से संतुलन बार-बार हट रहा है. इस कारण कभी वह स्वयं सड़क किनारे ले जाकर दुर्घटना से बचता रहता है तो कभी अन्य वाहन को बचाने के दौरान दुर्घटना का शिकार होते-होते बचता है. लेकिन कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही छोटा हाथी को वह गलत दिशा में जाकर सीधी टक्कर मारता है. ऐसे वाहन चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की भी कार्यवाही होनी चाहिये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही