Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : कोटगढ़ उच्च विद्यालय का डीएसई ने किया निरीक्षण, डीसी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला शिक्षा अधीक्षक ने मंगलवार को उच्च विद्यालय  कोटगढ़ का औचक निरीक्षण किया. इस विद्यालय की स्थापना 1983 से की गयी थी. प्रारंभ में  इस विद्यालय में केवल कक्षा 9 व 10 तक की पढ़ाई होती थी. लेकिन उत्क्रमित विद्यालय कोटगढ़ में शैक्षणिक सत्र 1994 से प्राथमिक स्तर की शिक्षा के लिए कक्षा 6, 7 और 8 वर्गों की पढ़ाई चल रही है. इस विद्यालय में मिडिल कक्षाओं को सरकार अथवा शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता नहीं मिली है. मंगलवार को डीएसई के साथ पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया. जांच टीम ने विद्यालय भवन, पुस्तकालय, विज्ञान लैब, कम्प्यूटर लैब, शौचालय, पेयजल की सुविधाएं, खेल मैदान, खेल सामग्री, छात्र, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की दैनिक उपस्थिति तथा सेवारत शिक्षकों की प्रशैक्षणिक योग्यता आदि बिन्दुओं पर बारिकी से जांच की और प्रतिवेदन तैयार किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cleanliness-fortnight-celebrated-in-various-blocks-of-west-singhbhum-district/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

उपायुक्त संचालन के लिए देंगे मान्यता

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि यह विद्यालय मान्यता से संबंधित सभी शर्तों व मान्यताओं को पूर्ण करता है तथा विद्यालय परिसर भी बहुत ही अच्छा है. इससे संबंधित रिपोर्ट जांच टीम जिले के उपायुक्त को सौंपेंगी और उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आहूत कर जिले के स्कूलों को कक्षा 1 से 8 वर्गों के संचालन के लिये मान्यता दी जाएगी. मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के हेमंत दास, इजहार राही, भगवान सिंकु, बाणेश्वर नायक, प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडा, सोमरा लागुरी, बिक्रम तिरिया व धनेश्वर गोप के अलावा शिक्षकों में मोo यासीन, रोयबारी केराई, बबिता नायक, संदीप गोप, आरती कुमारी, सरिता कुमारी, सबिता लकडा, गीता लागुरी, अरमान करीम, अनिता रानी महंता, अनिता तिर्की, बी कुजूर, पारसमणी बेहरा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही