Search

 
 
 

किरीबुरु : दोपहर 3.30 बजे से हो रही लगातार बारिश से ठंड बढ़ी

 
Kiriburu : 18 जून को दोपहर बाद से किरीबुरु और आसपास के शहरों व गांवों में भारी वर्षा होने से एक तरफ जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरे पर खुशियां देखी जा रही हैं. दोपहर लगभग साढे़ तीन बजे के बाद आसमान में काले घने बादल छा गए और अचानक तेज वर्षा शुरू हो गई, जो निरंतर जारी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kiriburu-barish-18-June-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rajaram-and-sujit-become-deputy-chiefs-li-oath-of-office-and-secrecy/">बोकारो

:  राजाराम और सुजीत बने उपमुखिया, ली पद और गोपनीयता की शपथ
तेज हवाओं के साथ वर्षा इतनी तेज हो रही है कि पानी की तेज धारा लोगों के घरों में भी घुस रही है. वर्षा के साथ बिजली कड़कने की तेज आवाज लोगों में भय पैदा करने के साथ-साथ बच्चों को भी डरा रही है. आज हो रही वर्षा की वजह से तापमान में भारी गिरावट आ गई है तथा दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. वर्षा की वजह से तमाम सड़कें वीरान हो गई है और लोग अपने-अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही