Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा एवं आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है. आसमान में छाये काले बादल छाए हुए हैं. सुबह हल्की बूंदा-बांदी होने और ठंडी तेज हवाओं के बहने से तापमान में अचानक भारी गिरावट आयी है. गुरुवार तक किरीबुरु का अधिकतम ताममान 38 डिग्री था, लेकिन शुक्रवार को यह घटकर अधिकतम 30 एवं न्यूनतम 20 डिग्री तक पहुंच गया है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/blue-ticks-not-removed-from-twitter-accounts-of-many-veterans-including-pm-modi-amit-shah/">पीएम
मोदी,अमित शाह सहित कई दिग्गजों के Twitter अकाउंट से नहीं हटे ब्लू टिक अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट हुई है. इससे तमाम लोगों को गर्मी से राहत मिली है. भीषण गर्मी को लेकर क्षेत्र में कुछ स्लोगन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि "यह भीषण गर्मी पूरी कोशिश कर रही है, हमारी शक्ल को आधार कार्ड की तस्वीर से मिलाने के लिये". जानकार बताते हैं कि आगामी 10 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. इससे लोगों को राहत मिलेगी. [wpse_comments_template]
किरीबुरु : हल्की बूंदा-बांदी से तापमान 8 डिग्री गिरकर 30 हुआ

Leave a Comment