Search

 
 
 

Kiriburu : झामयू के प्रयास से सिक्योरिटी गार्ड को मिलेगा 27 माह का बकाया रिच्रेटमेंट

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड मजदूर यूनियन (झामयू) के प्रयास से गुवा सेल में कार्यरत प्राइवेट सिक्युरिटी गार्डों का लांबित रिच्रेटमेंट पैसा का भुगतान होगा. इसको लेकर झारखंड मजदूर यूनियन के साथ सेल प्रबंधन की वार्ता हुई. वार्ता के बाद सेल प्रबंधन के दबाव पर प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी मेस्टॉन सिक्युरिटी एजेंसी ने बकाया रिच्रेटमेंट भुगतान करने को राजी हो गया. जल्द ही इसका भुगतान सिक्योरिटी गार्ड को कर दिया जाएगा. अभी फिलहाल 27 महीने का रिच्रेटमेंट का भुगतान होगा. इस खबर से सभी सिक्योरिटी गार्ड में खुशी का लहर है. बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार, वृंदावन गोप, दुर्गा साहू, राजेश दास, संजय राउत, सरोज साहू, प्रभु दास, पुरन दास, राजेश तिग्गा, गंगाधर केसरी, सुरेश डुंगडुंग, एमडी साह आलम, पंकज गुप्ता, आनंद राउत, रतन गोप, सोमनाथ मुंडारी, अशोक मेहता, बिटेन पात्रों, सचिन दास, राजेश ठठेरा, शंकर दास, सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-maa-durga-will-sit-in-the-stomach-of-a-65-feet-high-giant-peacock/">Jamshedpur

: 65 फीट ऊंचे विशालकाय मोर के उदर में विराजेंगी मां दुर्गा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही