Search

किरीबुरु : इन वजहों से की गई पूर्व नक्सली नेलशन भेंगरा की हत्या

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के समठा गांव निवासी पूर्व नक्सली नेलशन भेंगरा जिसकी हत्या नक्सलियों ने 9 जनवरी की रात गोली मार कर दी थी, उसके बारे में ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि वह लोगों व ग्रामीणों को निरंतर परेशान करके रखा हुआ था. नेलशन का संबध नक्सलियों के अलावे पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ भी था. अपनी दोहरी दोस्ती का गलत फायदा गलत तरीके से पैसा उगाही और रौब जमाकर दहशत फैलाने में निरंतर करता था. सूत्रों के अनुसार सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण अथवा अन्य विकास योजनाओं से जुड़ी कार्यों में लगे ठेकेदारों से नक्सलियों का भय दिखाकर पैसा उगाही करता था. इसे भी पढ़ें : NDPS">https://lagatar.in/cid-dg-will-discuss-investigation-and-prevention-of-crimes-under-ndps-act-on-friday/">NDPS

एक्ट के अपराधों के अनुसंधान व रोकथाम पर शुक्रवार को चर्चा करेंगे CID DG
जुआ आदि का खेल और अवैध अन्य कारोबार में शामिल लोगों से वह पुलिस को सूचना देने की धमकी देकर कुछ पैसा लेता था. पैसा का यह लोभ नेलशन भेंगरा को अपने समाज व गांव के अलावे अन्य लोगों का निरंतर दुश्मन बनाता गया. अब तो वह लोगों व ग्रामीणों के साथ आये दिन झगड़ा व मारपीट भी करने लगा था. उसकी इस गलत प्रवृति से प्रायः लोग परेशान थे. उसके घर के पास तीन मोटरसाइकिल खड़ी थी. संभवतः तीनों मोटरसाइकिल उसी की हो. नेलशन अपनी पत्नी, दो बेटा और एक बेटी के साथ रहता था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hcs-big-order-dc-cannot-cancel-sale-deed-nishikant-dubeys-petition-accepted/">झारखंड

HC का बड़ा आदेश : DC रद्द नहीं कर सकते सेल डीड, निशिकांत दुबे की याचिका स्वीकार
सूत्रों ने बताया कि घटना वाले दिन नेलशन भेंगरा आसपास के क्षेत्र में लगा एक मुर्गापाड़ा खेल स्थल पर गया था. वहां से वह अपना रौब दिखाकर पाड़ा संचालक से कुछ पैसा लिया. पैसे से नशापान कर शाम में घर लौटा था. कुछ देर बाद उसे पता चला कि रात में हथियारबंद नक्सली समठा गांव क्षेत्र में आये हैं. रात में ही गांव से कुछ दूर जंगल में वह कुछ ग्रामीणों को बुलाकर बैठक कर रहे हैं. इसी बैठक में एक ग्रामीण ने नेलशन भेंगरा की करतूतों की जानकारी नक्सलियों को दे दी. इसे भी पढ़ें : उत्पाद">https://lagatar.in/three-officers-of-excise-department-deputed-to-another-district/">उत्पाद

विभाग के तीन पदाधिकारी दूसरे जिले में प्रतिनियुक्त
इसके बाद नक्सली नेलशन को खोजने निकले और उसे पकड़ कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया. नक्सलियों ने नेलशन की मोबाइल की जांच की तो उसमें पुलिस के कुछ बडे़ अधिकारियों के नम्बर, उनसे व्हाट्सएप पर मैसेज का आदान-प्रदान आदि के प्रमाण मिले. उसके बाद नक्सलियों ने नेलशन की पहले पिटाई की और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद घटनास्थल के पास ही नक्सलियों ने नेलशन का मोबाइल भी जला दिया. यह सारी जानकारी सूत्रों ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp