Search

 
 
 

किरीबुरू : ट्रैक मेंटेनेंस के कारण राजखरसावां स्टेशन पर एक घंटा रुकी रही जनशताब्दी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : राजखरसावां एवं महाली मोरूप रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक मरम्मत का कार्य होने के कारण शुक्रवार को बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस राजखरसावां स्टेशन पर काफी देर तक रुकी रही. लगभग एक घंटे से ट्रेन रुके रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से ट्रेन में सवार कई यात्री जो जमशेदपुर व अन्यत्र जाने वाले थे, उनकी बसें व ट्रेन छूट गई. सभी अपने गणतव्य की ओर नहीं जा सके और कई लोग जमशेदपुर में फंसे रहे. इससे यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया. सबसे ज्यादा परेशान तो वे लोग हुए जिन्हें इमरजेंसी मेडिकल कार्य, शादी-विवाह आदि कार्य में शामिल होने के लिए जाना था. हालांकि शाम 5.52 बजे सिग्नल मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया. मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अप में हावड़ा से बड़ाजामदा व बड़बिल भी लगभग एक घंटा से अधिक विलम्ब से पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pandit-raghunath-murmus-birth-anniversary-celebrated-in-chanderpur-village/">बहरागोड़ा

 : चंदरपुर गांव में मनाई गई पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही