Search

किरीबुरू : उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दुलारी दास बनी स्कूल टॉपर

Kiriburu (Shailesh Singh) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग किरीबुरू शिक्षकों की भारी कमी के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहा है. पिछले तीन वर्षों से लगभग शत प्रतिशत परीक्षाफल रहा है. जैक बोर्ड 10वीं परीक्षा में स्कूल से कुल 59 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें कुल 57 बच्चे उत्तीर्ण हुये. इस तरह विद्यालय का रिजल्ट 97% रहा. [caption id="attachment_337815" align="aligncenter" width="340"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/sanjit-300x202.jpeg"

alt="" width="340" height="229" /> संजीत कतवार.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-abhijeet-sharma-of-ramkrishna-mission-school-becomes-jharkhand-topper-of-jack-board-in-matriculation/">जमशेदपुर:

रामकृष्ण मिशन स्कूल का अभिजीत बना मैट्रिक जैक बोर्ड का झारखंड टॉपर

सेकेंड टॉपर रहा संजीत कतवार

इस विद्यालय से 10वीं की परीक्षा में 57 छात्रों में 10 प्रथम श्रेणी (3 छात्र व 7 छात्रायें), 40 द्वितीय श्रेणी (17 छात्र व 23 छात्रायें) और 7 तृतीय श्रेणी (5 छात्र व 2 छात्रायें) से उतीर्ण हुये. विद्यालय की टॉपर दुलारी दास को 424 अंक (80.80 फीसदी), संजीत कतवार 404 अंक (81.60 फीसदी), सुमिता हेस्सा पूर्ति 371 अंक (74.20 फीसदी) क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा.

स्कूल शिक्षकों का भी रहा है बेहतर योगदान

उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में मुख्य रूप से गरीब परिवार के बच्चे ही पढ़ते हैं. सभी बच्चे आर्थिक तंगी और कोरोना समस्या के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है. बच्चों का अच्छा प्रदर्शन का कारण यह भी है कि कोरोना के कारण जब विद्यालय बंद था तब विद्यालय के शिक्षक सोमनाथ पति की ओर से मोहल्ला क्लास और व्यक्तिगत संपर्क कर बच्चों को पढाई में निरंतरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी. कक्षा 10वीं में पढाने वाले शिक्षकों में कनाई बिरूवा, प्रभारी प्रधानाध्यापक (हिंदी), मो0 आलम, वरीय शिक्षक (गणित), सोमनाथ पति, अंग्रेजी शिक्षक (अंग्रेजी व गणित), मनीता कुदादा, सहायक शिक्षक (विज्ञान), हरजीत कौर, सहायक शिक्षक (स० विज्ञान) शामिल हैं. इसमें केवल कनाई बिरूवा (हिंदी शिक्षक) ही हाईस्कूल के लिए नियुक्त शिक्षक हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-vikram-of-kadma-is-teaching-yoga-in-vietnam/">जमशेदपुर:

  कदमा का विक्रम वियतनाम में दे रहा योग की शिक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//