Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खदान के हौपर क्षेत्र में 4 जून की अहले सुबह लगभग साढे़ सात बजे भीषण हौलपैक (डम्पर) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में डम्पर चालक नारायण सिरका को हल्की चोट लगी है. वह प्रोस्पेक्टिंग का रहने वाला है. डम्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. उसका चारो चक्का ऊपर हो गया है. उक्त डम्पर की क्षमता 100 टन से अधिक वजन ढोने की बताई जा रही है. डम्पर में बेहतर सेफ्टी फीचर होने की वजह से चालक को अधिक नुकसान नहीं हुआ है. [caption id="attachment_657383" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Dampar.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> दुर्घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-health-minister-mansukh-mandaviya-reaches-bhubaneswar-will-meet-the-injured/">ओडिशा
ट्रेन हादसा : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भुवनेश्वर पहुंचे, घायलों से करेंगे मुलाकात यह दुर्घटना अहले सुबह उत्पादन के दौरान हुई है. लोगों ने बताया कि डम्पर चालक माइनिंग से दूसरा ट्रिप लौह अयस्क लेकर हौपर में डालने जा रहा था. तभी हौपर के पास लगभग 20 फीट ऊंची पहाड़ी अथवा बेंच के ऊपर से डम्पर खाई में गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही सारे सेलकर्मी व अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच राहत व बचाव कार्य में लग गए. सबसे पहले चालक नारायण सिरका को अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को खतरे से बाहर बताया. डॉक्टरों ने उसे विशेष निगरानी में रखा है. पिछले दो दिनों के अंदर किरीबुरु एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग आधा दर्जन छोटी-बड़ी दुर्घटना हुई है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment