Search

किरीबुरू : हाईटेंशन तार की चपेट में आया डंपर, बाल-बाल बचा चालक

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुवा खदान के जीरो प्वाइंट एरिया में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. मिली जानकारी के अनुसार गुवा खदान का हौलपैक मशीन (डंपर) को चालक खदान के अंदर बैक कर उसका हाइड्रोलिक डाला को उठा रहा था. तभी उपर से गुजरी 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में डाला आ गया. इससे बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तार भी टूट गया. इस दौरान डंपर में भी करंट प्रवाहित हो गया था. इस दुर्घटना में चालक बाल बाल बच गया. अगर तार नहीं टूटता तो जान माल की भारी क्षति हो सकती थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sunny-sinku-should-stop-misleading-the-public-pritam-bankira/">चाईबासा

: सन्नी सिंकु जनता को गुमराह करना बंद करें : प्रीतम बांकिरा

घटना को दबाने की हुई कोशिश

हालांकि यह घटना 19 अप्रैल की बताई जा रही है. लेकिन खदान के अंदर घटित इस घटना को दबाने की कोशिश की गई लेकिन आज मामला बाहर आया. घटना के बाद क्षतिग्रस्त बिजली खंभा व लाईन को ठीक करने का कार्य किया गया. ऐसी ही एक घटना कुछ वर्ष पूर्व किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग पर वायरलेस ढ़लान पर घटी थी. जब एक स्कार्पियो ने बिजली के खंभे में धक्का मार दिया था. इस घटना में करंट प्रवाहित होने से स्कार्पियों वाहन एवं वाहन में सवार किरीबुरू के शिक्षक प्रवीण कुमार कुछ सेकेंड के अंदर राख में तब्दील हो गये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp