Search

 
 
 

Kiriburu : डीएवी गुवा में धूमधाम से मनाई गई दुर्गा पूजा नवरात्र

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में नवरात्र का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य उषा रॉय एवं अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की. छात्राओं के स्वागत गीत के उपरांत प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया. अतिथि के रूप में सेल गुवा के पदाधिकारी एलएमसी के चेयरमैन गुवा खान के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर और उनकी पत्नी स्मिता भास्कर, वरिष्ठ प्रबंधक आलोक यादव, डॉ टीसी आनंद, डॉ गजेंद्र एवं सुजाता बनर्जी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. स्वागत भाषण में प्राचार्य उषा रॉय ने कहा कि दुर्गा पूजा का आयोजन केवल पूजा ही नहीं है, बल्कि इससे डीएवी गुवा के बच्चों को सीख भी मिलती है. विद्यालय की छात्राओं द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों एवं महिषासुर वध की आर्कषक प्रस्तुति दी गई. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-nalsa-toll-free-number-banner-put-up-in-various-places/">Chandil

: विभिन्न स्थानों में लगाया गया नालसा का टोल फ्री नंबर का बैनर
[caption id="attachment_960113" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Durga-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रुप फोटो में अधिकारी.[/caption] सेल गुवा की महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने दुर्गा पूजा को अज्ञान और बुराई की जीत बताई. "मेरे आँखो के सामने ही रहना" भजन ने सबको मोहित कर दिया. कक्षा अष्टम की छात्राओं ने ````ऐ गिरि नंदिनी```` गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं ने नारी की शक्ति पर नाटक प्रस्तुत कर बताया कि नारी के विभिन्न रूप हैं. उनमें से एक है शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा. मुख्य अतिथि कमल भास्कर ने नवरात्र के अवसर पर बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ संस्कृतिक कार्यक्रम भी होना चाहिए. इससे छात्र-छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिलता है. कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक पीके आचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया. मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cm-hemant-has-implemented-the-promises-made-to-the-public-mathura-mahato/">धनबाद

: सीएम हेमंत ने जनता से किए वादों को धरातल पर उतारा- मथुरा महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही