Search

 
 
 

Kiriburu : लौहांचल व सारंडा में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ दुर्गोत्सव

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : लौहांचल व सारंडा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ प्रायः स्थानों पर दुर्गापूजा उत्सव संपन्न हुआ. कई पूजा कमिटियों द्वारा मूर्ति विसर्जन 12 अक्टूबर को किया गया. मूर्ति विसर्जन अर्थात् मां दुर्गा की विदाई से पूर्व महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगा सिंदूर की होली खेली. महिलाओं ने जमकर डांस किया और अंत में सभी शांति जल लेकर अपने-अपने घर लौट गईं. हालांकि मेघाहातुबुरु में रविवार की रात लगभग 8 बजे से रावण दहन होगा. आज ही बड़ाजामदा स्थित फुटबॉल मैदान में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में माता का जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा. बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में इस कमिटी द्वारा रावण वध कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर की रात किया गया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-father-and-son-burnt-due-to-boiler-explosion-in-tala-enterprises-father-dies/">Adityapur

: ताला इंटरप्राइजेज में बॉयलर फटने से पिता-पुत्र झुलसे, पिता की मौत
[caption id="attachment_962901" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Kiriburu-Holi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में रावण दहन की तस्वीर.[/caption] बतौर मुख्य अतिथि दुर्गा देवगम, प्रसिद्ध उद्योगपति संजय कुमार सारडा ने रावन दहन की प्रक्रिया पूर्ण किया. इस दौरान भारी तादाद में लोग मौजूद थे. पूरे लौहांचल व सारंडा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर दुर्गापूजा का आयोजन किया गया. बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान एवं ओडिशा के कलिंगा में भव्य मेला व झूला का आयोजन था. जहां सबसे ज्यादा भीड़ रही. इसके बावजूद सड़क दुर्घटना की कुछ घटनाओं को छोड़ कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली. इसे भी पढ़ें : NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही