Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : 19 सितम्बर से सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान में आर्थिक नाकेबंदी स्थगित

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान में 19 सितम्बर से सारंडा के ग्रामीणों व शिक्षित बेरोजगारों द्वारा की जाने वाली अनिश्चितकालिन आर्थिक नाकेबंदी स्थगित कर दी गई है. यह निर्णय उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता के बाद लिया गया. सोमवार को हुई बैठक में भी किसी प्रकार का सम्मानजनक नतीजा नहीं निकला. इससे सारंडा के मानकी-मुंडा निराश व उदास होकर लौट गये. मानकी लागुड़ा देवगम ने बताया कि सेल की खदानों में चल रही बहाली को स्थगित कर नये सिरे से स्थानीय नियोजनालय के माध्यम से सेल की खदानों से प्रभावित सारंडा के गांवों के बेरोजगारों को नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग थी. लेकिन प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने उक्त बहाली को स्थगित करने की मांग को ठुकरा दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-donated-138-units-of-blood-on-pm-modis-birthday/">धनबाद

: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया 138 यूनिट रक्तदान
उपायुक्त के सामने प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीण सहकारी समितियां बनाकर आयें. हम उन्हें बतौर खदान में लेबर सप्लाई व अन्य ठेका से संबंधित कार्य देंगे. आगे जो भी सेल में बहाली निकलेगी, उसमें स्थानीय प्रबंधन अपने उच्च प्रबंधन को पत्र लिखकर यह आग्रह करेगा कि वह स्थानीय नियोजन कार्यालय के माध्यम से बहाली ले. जो पत्र उच्च प्रबंधन को भेजा जायेगा उसकी एक प्रति जानकारी हेतु उपायुक्त को भी भेजी जायेगी. मानकी ने बताया कि उपायुक्त ने सेल प्रबंधन को कडे़ शब्दों में कहा है कि वह आगामी डेढ़ माह में सारंडा के बेरोजगारों के हित में क्या कदम उठाया है, उसकी जानकारी उपायुक्त को देगा. डेढ़ माह बाद पुनः उपायुक्त की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक होगी. इसे भी पढ़ें : बीएयू">https://lagatar.in/bau-vice-chancellor-dr-omkarnath-singhs-tenure-completed-bid-farewell-abubakar-siddiqui-became-the-in-charge-vice-chancellor/">बीएयू

: कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह का कार्यकाल पूरा, दी गई विदाई, अबूबकर सिद्दीकी बने प्रभारी कुलपति
बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल, जगन्नाथपुर के एसडीओ शंकर एक्का, चक्रधरपुर एसडीओ, किरीबुरु एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, नोवामुंडी बीडीओ अनुज बंदो, किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के अलावे सेल अधिकारियों में किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम, गुवा के सीजीएम कमल भास्कर, झारखंड खान समूह के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक एसएन पंडा. सारंडा के ग्रामीणों की ओर से सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, मुंडा बिनोद बारिक, मुंडा कानुराम देवगम, मुंडा राजेश, मुंडा कुशु देवगम, मुंडा बुधराम बहंदा, मुंडा विजय लागुरी, बीरु मुंडा, बामिया माझी, रमेश माझी, दारा सिंह चाम्पिया आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही