Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मानकी-मुंडा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले शिक्षित बेरोजगार

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम एवं जोजोगुटू के मुंडा कानुराम देवगम के नेतृत्व में सारंडा के शिक्षित बेरोजगारों का एक प्रतिनिधिमंडल 4 जून को उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर सारंडा के बेरोजगारों के लिए रोजगार की मांग की. इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को सारंडा के विभिन्न गांवों के आईटीआई पास 23 शिक्षित बेरोजगारों की सूची सौंपी. मानकी व मुंडा ने उपायुक्त को बताया की सारंडा में वर्षों से स्थाई रूप से निवास करने वाले लोग अभी भी पिछड़े हुए हैं. सेल के चार लौह अयस्क की खदानें सारंडा में स्थित हैं. फिर भी यहां के शिक्षित बेरोजगार नौकरी के लिए भटक रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-budget-fixed-for-kolhan-universitys-convocation-will-cost-up-to-20-lakhs/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह का बजट निर्धारित, 20 लाख तक होंगे खर्च

दर-दर भटक रहे हैं शिक्षित बेरोजगार युवक

कुछ युवक आइटीआई, डिप्लोमा एवं एचएमवी की ट्रेनिंग लेकर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. इनमें से कुछ युवक ऑनलाइन सेल की किरीबुरू, मेधाहातुबुरू, गुवा एवं मनोहरपुर अयस्क खान (चिड़िया) में निकाली गई बहाली की परीक्षा में शामिल हुए हैं. सारंडा वन में स्थाई रूप से निवास करने वाले लोगों की दयनीय स्थिति को देखते हुए इन बेरोजगार युवकों को उक्त खदान में निकाली गई बहाली में नौकरी दिलाने का कार्य करें. मानकी ने कहा कि उक्त खदानों से सारंडा के ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित प्रारम्भ से ही हो रहे हैं. खदान की मिट्टी, मुरुम व लौह चूर्ण से इनकी कृषि भूमि बंजर हो गई है. रोजगार का दूसरा कोई माध्यम नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही