Search

 
 
 

किरीबुरू : मनोहरपुर पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई व अकाउंटेंट कार्यालय से रहते है गायब

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पथ निर्माण विभाग, मनोहरपुर का कार्यालय भारी कुव्यवस्था एवं तमाम उच्च अधिकारियों की निरंतर अनुपस्थिति के बीच वर्षों से संचालित हो रहा है. इससे ठेकेदार व अन्य लोग काफी परेशान हैं. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर में पदस्थापित कार्यपालक अभियन्ता (ईई) रघुवंश चौधरी बीते तीन वर्षों के दौरान मात्र तीन महीना हीं मनोहरपुर कार्यालय आये होंगे. यहीं हाल अकाउंटेंट दत्ता जी का भी है. दोनों रांची स्थित अपने-अपने आवास पर बैठकर हीं ड्यूटी का सारा कौरम पूरा कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि कार्यपालक अभियंता का कैशियर संजय है, जो जरुरी फाइल व सभी विभागीय कार्य को उनके रांची स्थित आवास पर जाकर के करवाता है. कभी चेक काटना हुआ तो कार्यपालक अभियन्ता रांची से सड़क मार्ग से चक्रधरपुर आते हैं एवं वहां चेक काट पुनः वापस लौट जाते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-farmers-are-earning-well-by-cultivating-green-vegetables/">चाईबासा

: हरी सब्जी की खेती कर किसान कर रहे अच्छी कमाई

ठेकेदारों में भी नाराजगी

रघुवंश चौधरी विवेकाधीन/आपातकालीन योजना से जुड़ी दो-ढाई लाख रुपये तक का कार्य बिना निविदा के अपने कुछ चहेते ठेकेदारों को हीं हमेशा देते है. इससे अन्य ठेकेदारों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि कार्यपालक अभियन्ता एवं एकाउंटेंट जब अपने कार्यालय में नियमित सेवा नहीं दे सकते हैं तो सरकार ऐसे पदाधिकारियों का स्थानान्तरण उनके घर पर हीं कर दे. वर्क फॉर होम की सुविधा प्रदान करे. ऐसे पदाधिकारी विभाग व ठेकेदारों पर क्यों बोझ बने हुए हैं. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-fierce-collision-between-truck-and-commander-6-injured/">गढ़वा

: ट्रक और कमांडर जीप में भीषण टक्कर, 6 लोग घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही