Search

 
 
 

किरीबुरू : कारो श्मशान घाट के विकास को लेकर प्रयास तेज

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू स्थित कारो श्मशान घाट में सुविधाओं का घोर अभाव है. यह श्मशान घाट सीमावर्ती ओडिशा और झारखंड का एक मात्र शवदाह स्थल है, जहां सीमावर्ती दोनों राज्यों के लोग शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचते है. सरकारी स्तर पर अनदेखी किये जाने से लोग भी काफी परेशान है. इसकी जानकारी मिलने पर समाज सेवी व झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया, बोलानी ग्राम पंचायत के सरपंच मुगा मुंडा और आरटीआई कार्यकर्ता प्रफुल मोहंती सोमवार को कारो श्मशान घाट पहुंचे और निरीक्षण किया. सभी ने इस श्मशान घाट पर शेड, शव दाह गृह आदि विकास कार्य कराने को लेकर विचार विमर्श किया. बता दें कि इसके विकास के लिए पूर्व में भी उक्त लोग ओडिशा सरकार के पास मांग रखते आये हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-civil-surgeon-himself-remained-absent-after-calling-the-disabled-angry-people-protested/">आदित्यपुर

: दिव्यांगों को बुलाकर खुद नदारद रहे सिविल सर्जन, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रदूषित हो रही कारो नदी

मजदूर नेता राजेन्द्र सिंधिया ने कहा कि श्मसान घाट के विकास को लेकर उपायुक्त और ओडिशा सरकार से मांग की गई है. बहुत जल्द बोलानी के सरपंच और कुछ स्थानीय नागरिकों को ले कर वह उपायुक्त और वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. प्रफुल मोहंती ने कहा कि यह श्मशान घाट दोनों राज्यों के लोगों के लिये सामाजिक जरूरत है. यहां किसी प्रकार की सुविधा नहीं होने से कारो नदी प्रदूषित हो रही है. ओडिशा सरकार को इस मामले से अवगत कराया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही