Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : नमाज अदा कर हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद का पर्व

Advertisement
Advertisement
Kiriburu :  रमजान के महीने की त्याग, तपस्या और व्रत के उपरांत मंगलवार को किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में ईद की नमाज अदा कर हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से ईद का पर्व मनाया गया. विदित हो कि अंजुमन इस्लाहूल मुस्लमिन कमिटी किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के तत्वावधान में किरीबुरु स्थित मस्जिद प्रांगण में मौलाना मो. नौशाद आलम फैजी ने ईद की नमाज अदा की. वहीं, ईदगाह जगन्नाथपुर में मौलाना मोहम्मद नूरे इमाम सल्फी द्वारा ईद की नमाज अदा की गई. नमाज के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग शरीक हुये. साथ ही ईद की नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई भी दी. [caption id="attachment_302032" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/kiriburu-masjid.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> किरीबुरु में ईद का नमाज अदा करते लोग.[/caption] इसे भी पढ़े : एलन">https://lagatar.in/gadkaris-offer-to-elon-musk-said-teslas-advantage-in-manufacturing-electric-vehicles-in-india/">एलन

मस्क को गडकरी का ऑफर, कहा- भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चर करने में टेस्ला का फायदा

एक-दूसरे के घर जाकर सेवईयां खाकर किया मुंह मिठा

प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करनेवाले पर्व को प्यारा व ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवईयां खाकर मुंह मिठा किया. ईद के अवसर पर विभिन्न समुदाय के लोगों ने मुस्लिम भाईयों को गले लगा ईद की बधाई दी. इस दौरान किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा दल-बल के साथ शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु मौजूद रहें.  हालांकि, किरीबुरु मस्जिद प्रांगण में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी लेकिन वह ड्यूटी स्थल पर नजर नहीं आयें. इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-card-stuck-in-atm-machine-rs-42500-missing-from-account/">कोडरमा

: एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, अकाउंट से गायब हुए 42500 रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही