Kiriburu (Shailesh Singh) : रमजान के पवित्र महीने का अंत का प्रतिक ईद को लेकर जगन्नाथपुर स्थित ईदगाह में शनिवार को ईद की नमाज अदा की. इस नमाज में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. ईद के इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न केवल अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी, बल्कि वे अपने, करीबी व समाज के लोगों की खुशहाली, आपसी भाईचारे आदि के लिए दुआएं भी मांगी. ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है, जिससे मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा मिलती है. नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी. लोग एक-दूसरे को मिठाई व सेवईयां खिलाते नजर आये. जगन्नाथपुर बाजार में अचानक रौनक बढ़ गई. पुलिस-प्रशासन भी शांति व्यवस्था हेतु ईदगाह व आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद नजर आयी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-solar-water-supply-scheme-closed-for-six-months-in-banabuda/">बहरागोड़ा
: बानाबुड़ा में छह माह से सोलर जलापूर्ति योजना बंद [wpse_comments_template]
: बानाबुड़ा में छह माह से सोलर जलापूर्ति योजना बंद [wpse_comments_template]
Leave a Comment