Search

 
 
 

किरीबुरू : 'एल्डर लाइन' की रिस्पॉन्स टीम ने सीनियर सिटीजनों की सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बुजुर्गों की मदद के लिये कार्य कर रही `एल्डर लाइन` प्रोजेक्ट द्वारा रविवार को गुआ के विभिन्न क्षेत्रों में एक जागरूकता अभियान चालाया गया. इसके तहत फिल्ड रिस्पॉन्स टीम के पदाधिकारी ललन कुमार के नेतृत्व में सभी को इससे जुड़े टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर- 14567 के बारे में जानकारी दी गई. इस संबंध में ललन कुमार ने बताया कि आज के जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को यह बताया गया कि आपके आसपास व समाज में ऐसा कोई भी बुजुर्ग हैं जो किसी भी समस्या व परेशानी से जूझ रहा हो. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-elephants-broke-the-grill-of-the-lamp-but-could-not-enter-to-eat-the-grains/">चाकुलिया

: हाथियों ने लैम्पस का ग्रिल तोड़ा, लेकिन अनाज खाने अंदर नहीं घुस सके
जैसे स्वास्थ्य, सरकार की योजना नहीं मिलना, कानूनी परामर्श, सामाजिक व पारिवारिक दुर्व्यवहार, किसी बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जा, बुजुर्ग के लापता व गुमशुदा होने आदि तमाम प्रकार की समस्याओं का समाधान हेतु लोग उक्त टोल फ्री नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं. हमारी रिस्पॉन्स टीम हर क्षेत्र में घूमती है तथा वैसे पीड़ित बुजुर्गों की तत्काल सहायता प्रदान करने का कार्य करती है जो असहाय हैं.बुजुर्गों से जुड़ी हर समस्या को संबंधित विभाग में भेजकर मदद कारवाई जाती है. इस दौरान मुखिया चांदमनी, पीएलवी दिल बहादूर आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-farewell-to-father-sahai-thasan-of-saint-xaviers-boys-high-school/">चाईबासा

: संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय के फादर सहाय थासन को दी गई विदाई

क्या है उद्देश्य

इसका मकसद सभी वरिष्ठ नागरिकों और उनकी भलाई चाहने वालों को पूरे देश में एक मंच के साथ जोड़ना है, जिससे वे बिना किसी हिचक और परेशानी के अपनी चिंताओं को साझा कर सकें. इसकी मदद से सीनियर सिटीजन उन समस्याओं के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन पा सकेंगे, जिनका सामना वे रोजाना करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही