Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सेल कर्मियों को 21 और 22 मार्च को दिया जाएगा चुनाव प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेल के मतदान दल के कर्मियों के लिए प्रशिक्षण किरीबुरु एवं गुवा में 21 एवं 22 मार्च को आयोजित किया जायेगा. सेल की गुवा एवं चिड़िया खदान के चिन्हित मतदान दल के सभी कर्मियों को 21 एवं 22 मार्च को गुवा में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/bihar-police-alert-regarding-holi-holiday-canceled-from-20-to-28-march/">होली

को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, 20 से 28 मार्च तक छुट्टी रद्द की
दो दिवसीय प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर हरिनारायण प्रसाद सिन्हा, अजय कुमार प्रधान, अरविन्द होरो एवं अमित कुमार देंगे. सेल किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान के चिन्हित मतदान दल के कर्मियों को 21 एवं 22 मार्च को किरीबुरु में मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार, संजीव देव वर्मन, धर्मेन्द्र कुमार एवं अखिलेश्वर लाल कर्ण द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैड से मतदान से जुड़ी तकनीकी प्रशिक्षण देंगे. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-migrant-laborer-dies-in-jammu-family-members-fear-murder/">पांकी

: प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

किरीबुरु : नये थाना प्रभारी मुनाजीर हसन ने संभाला पदभार

[caption id="attachment_860351" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Munajir-Hasan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुनाजिर हसन.[/caption] Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु के नये थाना प्रभारी मुनाजीर हसन ने 14 मार्च की देर शाम किरीबुरु थाना में योगदान दिया. उन्होंने बताया की हमारी पहली प्राथमिकता आगामी लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है. थाना क्षेत्र की आम, सभ्य एवं शांतिप्रिय जनता की विश्वास पर खरा उतरना, उनकी समस्याओं का समाधान तथा छोटे-बडे़ अपराधों पर नियंत्रण हमारी प्रमुखता में रहेगी. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-migrant-laborer-dies-in-jammu-family-members-fear-murder/">पांकी

: प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी
उन्होंने कहा कि किरीबुरु थाना प्रभारी के रुप में योगदान देने में विलम्ब होने का मुख्य वजह इस जिले में संचालित नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में पिछले 20 दिनों से शामिल रहना था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-religious-fanatic-police-brutalized-tribal-girls-angry-villagers-held-the-police-hostage-for-hours/">धनबाद

: आदिवासी युवतियों के साथ धर्माबांध पुलिस ने की बर्बरता, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को घंटों बंधक बनाया

नोवामुंडी : होली में हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर : एसडीपीओ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Noamundi-Shanti-Samiti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : होली पर्व के मद्देनजर गुवा थाना प्रांगण में गुरुवार शाम 5:00 बजे पुलिस अधिक्षक कुलदीप चौधरी के दिशा निर्देशन में किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी गोपाल कुमार, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी की मौजूदगी में शान्ति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे एंव एकता के साथ हर्षोउल्लास के साथ शान्तिपूर्ण तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया. इस दौरान एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने लोगों से अपील की वे होली नहीं खेलने की इच्छा जताने वाले लोगों पर रंग आदि नहीं डालें, जिससे विवाद बढे़. एक-दूसरे को सम्मान करें. लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. किसी प्रकार की अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें. होली के दौरान नशापान करने से बचें एंव प्रयास करें की परिवार व दोस्तों के साथ होली खेल अपने-अपने घरों में रहें. होली के दौरान नशे की हालत में वाहन नहीं चलाये. ऐसे में दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है. होली खेलने वाली महिलाओं या अन्य को जबरन रंग नहीं लगायें. महिलाओं को सम्मान दें. साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों ने ज्यादा सेंसेटिव एरिया में पुलिस गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया. इस पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने कहा कि होली के एक दिन पहले से ही पुलिस की गश्ती गुवा के विभिन्न जगहों पर पुलिस गश्त लगाते रहेगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rape-victim-refused-to-take-rs-2-lakh-said-in-court-i-want-justice/">धनबाद

: दुष्कर्म पीड़िता ने 2 लाख लेने से किया इनकार, कोर्ट में कहा- मुझे न्याय चाहिए
साथ ही होली के 2 दिनों तक मालवाहक गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. साथ ही गुवा बाजार में लगने वाले सप्ताहिक हाट रविवार छोड़कर बाकी 6 दिन सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा ना करें, अन्यथा देखे जाने पर गाड़ियों को उठाकर उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोज वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. सभी मोटरसाइकिल वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलेंगे पकड़े जाने पर चालान काटा जाएगा. इस मौके पर देवकी कुमारी, पद्मा केशरी, रेखा प्रसाद, चांदमनी लागुरी, पद्मिनी लागुरी,सय्यद राजू, प्रीतम गोच्छाईत, जानों चातर, सुनिता सांसद, सुभाष दास, मोहम्मद रमजान, अमजद खान, कपिलेश्वर दोंगो आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही