Search

 
 
 

किरीबुरु : चुनाव ने आपसी रिश्तों में घोला जहर, अब स्थिति हो रही सामान्य

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सिंहभूम संसदीय सीट पर बीते दिनों शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई लोकसभा चुनाव के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है. इस चुनाव की वजह से पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की जनता जो चुनाव से पूर्व एक परिवार की तरह रहते आ रही थी, वह अलग-अलग राजनीतिक दलों में बंटकर आपसी दूरी बना ली थी. उल्लेखनीय है कि समाज में हर जाती, धर्म व समुदाय के लोग रहते हैं. हर का विचारधारा अलग-अलग होता है. इस वजह से लोग चुनाव आते हीं अपने-अपने विचारधारा वाले राजनीतिक दलों एवं उनके प्रत्याशियों के सहयोग व समर्थन हेतु आगे आ जाते हैं. इसे भी पढ़ें : छापेमारी">https://lagatar.in/rs-35-crores-recovered-in-the-raid-belonged-to-alamgir-rs-3-crores-were-received-as-commission-from-the-engineer-in-september-2022/">छापेमारी

में बरामद 35 करोड़ आलमगीर के थे, सितंबर 2022 में इंजीनियर से रिसीव करवाये थे कमीशन के तीन करोड़
कुछ तो पर्दे के पीछे से तो कुछ खुलकर चुनावी मैदान में खडे़ हो जाते हैं. इस दौरान सोशल मिडिया गलत-सहीं वीडियो व अन्य सही, गलत पोस्ट से पट जा रहा था. यह पोस्ट समाज के लोगों को न सिर्फ आपस में बांट रही थी बल्कि उन्हें आपस में दूरी व तनाव भी विकसित कर दिया था. बुद्धिजीवी वर्ग यहीं कहते नजर आ रहे थे कि जब जब यह चुनाव आता है, तब तब आपसी रिश्तों में जहर घोल जाता है. मतदान कार्य सम्पन्न होते हीं लोगों ने राहत की सांस ली है. अब धीरे-धीरे लोग आपस में मिलना-बैठना प्रारम्भ कर दिये हैं जो स्वच्छ व जागरुक समाज के लिये अच्छी बात है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही