Search

 
 
 

किरीबुरू : बारिश के कारण विद्युत मेंटेनेंस कार्य को किया गया स्थगित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु क्षेत्र में नॉन स्टॉप जारी भारी वर्षा के कारण मेघाहातुबुरु में एलटी ओवर लाइन में विद्युत मेंटेनेंस कार्य को स्थगित कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि एक अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उक्त कार्य के लिए बिजली शटडाउन लेने की बात कही गई थी. कहा गया था कि इस कार्य के दौरान मेघाहातुबुरु टाउनशिप स्थित ए-टाइप क्वार्टर में बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. लेकिन वर्षा होने से मेंटेनेंस कार्य को मंगलवार को नहीं करने का फैसला लिया गया है. मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद काम किया जाएगा. उक्त जानकारी मेघाहातुबुरु के विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक जीके नायक ने दी है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tatanagars-satellite-stations-new-building-is-ready/">आदित्यपुर

: टाटानगर के सेटेलाइट स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही