Search

 
 
 

किरीबुरू : एक माह से मारंगपोंगा गांव की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा का सबसे सुदूरवर्ती गांव मारंगपोंगा में पिछले एक माह से बिजली नहीं रहने से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीण गुरदीप बहंदा, नाथु बहंदा ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक माह से बिजली नहीं है. यह समस्या क्यों उत्पन्न हुई वह पता नहीं. हर माह समय पर बिजली बिल आ जाता है, जिसे जमा करना सभी ग्रामीणों की मजबूरी है. इस समस्या के समाधान हेतु विभागीय मिस्त्री को लगातार बुलाया जा रहा हैं, लेकिन वे नहीं आते है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर ही आरोप लगाया कि वह अपनी कमाई के लिए ही इस तरह की समस्या उत्पन्न कर देते हैं. ताकि ठीक करने के नाम ग्रामीणों से मनमाना पैसा वसूल सकें. आखिर गरीब ग्रामीण कब तक पैसा मिस्त्री को देते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-native-of-jharkhand-both-tribal-and-sadan-dr-sujit-kumar/">जमशेदपुर

: आदिवासी व सदान दोनों झारखंड के मूलवासी : डॉ सुजीत कुमार

शिक्षा व पेयजल जैसी सुविधा हो रही प्रभावित

उन्होंने बताया की पिछले एक माह से जंगल व गांव क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हुई है. बारिश का समय आ गया है. जंगल क्षेत्र होने के कारण गांव में सांप, बिच्छू अथवा अन्य विषैले जीव-जन्तुओं का प्रकोप बढे़गा, जिससे सभी को खतरा भी हो सकता है. बिजली नहीं रहने से बच्चों की शिक्षा व पेयजल जैसी सुविधा प्रभावित हो रही है. मोबाईल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को दूसरे गांव जाना पड़ता हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है. जिला पुलिस-प्रशासन नक्सल प्रभावित गांवों के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कहती है लेकिन यहां कुछ नहीं हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही