Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु समेत लौहांचल में बिजली आपूर्ति ठप

Kiriburu (Shailesh Singh) : मानसून की पहली व हल्की वर्षा के बाद ही झारखंड की बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई है. 20 जून को सारंडा समेत लौहांचल में हुई वर्षा के बाद रात्रि लगभग 11 बजे से किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुआ, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. सूत्रों का कहना है कि केन्दपोसी ग्रिड में खराबी आने की वजह से पूरे लौहांचल में बिजली आपूर्ति ठप है. इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. लोगों के घरों में लगा इंवर्टर, मोबाइल का चार्ज आदि डाउन हो गया है. सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुआ आदि खदानों में उत्पादन डीजी चलाकर किया जा रहा है. किरीबुरु में अनेक कार्यक्रम का आयोजन डीजी चलाकर किया जा रहा है. सेल के बिजली विभाग सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-dead-body-of-unknown-youth-recovered-from-aditya-garden-colony/">Adityapur

: आदित्या गार्डन कॉलोनी से अज्ञात युवक का शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही