Search

किरीबुरु : 26 सितम्बर को सुबह 8 से शाम 8 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप

Kiriburu (Shailesh Singh) : 26 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक गुवा के संपूर्ण टाउनशिप क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. उक्त जानकारी सेल के विद्युत विभाग के अधिकारी डीडी देवांगन ने नोटिस जारी कर दी है. जारी नोटिस में कहा गया है कि सेल की गुवा खदान में 3.3 केवी सब स्टेशन के साथ 33 केवी स्विच यार्ड की स्थापना परियोजना के तहत मेसर्स टेक्निसिस द्वारा स्थापित एचएन 16 फीडर के नए सब-स्टेशन को बिजली प्रदान करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा 26 सितम्बर को जेबीवीएनएल सब-स्टेशन का शटडाउन लिया जाएगा. इसलिए गुवा टाउनशिप के पूरे क्षेत्र में 26 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक 12 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी.  इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/foundation-day-of-nss-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-isect-university/">हजारीबाग

: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp