Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा के जोजोगुटू गांव के पास हाथी ने डेरा जमाया, ग्रामीणों में भय

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गुवा वन क्षेत्र अन्तर्गत जोजोगुटू गांव के समीप जंगल में एक विशाल हाथी को देखने से ग्रामीणों में भारी भय व दहशत व्याप्त है. जोजोगुटू गांव के मुंडा कानुराम देवगम ने बताया की शनिवार की अहले सुबह कुछ ग्रामीण गांव से सटे कुलावागुटू जंगल के रास्ते सेल की गुवा खदान में काम करने जा रहे थे. इसी दौरान उक्त हाथी जंगल में खड़ा मिला. हाथी को देख लोग भाग खडे़ हुये. हाथी ग्रामीणों एवं उनके घरों को नुकसान नहीं पहुंचाये, इससे पहले वन विभाग इसे गांव क्षेत्र से घने व आबादी से दूर जंगलों में भगाये. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-youths-snatched-the-mobile-from-the-girl-sitting-in-the-auto/">आदित्यपुर

: ऑटो में बैठी युवती से दो युवकों ने की मोबाइल छिनतई

ओडिशा से भगाया गया है हाथियों को

उल्लेखनीय है कि हाथी लंबे समय तक किरीबुरु-बड़ाजामदा मार्ग पर डेरा जमाये हुये था. बंगाल से बुलाई गई हाथियों को भगाने वाली विशेषज्ञों की टीम के साथ मिलकर वन विभाग ने उक्त हाथी को इस क्षेत्र से भगाने में सफलता पाई थी. भागने के दौरान इस हाथी ने टोंटोगड़ा के दो ग्रामीणों का घर तोड़ दिया था एवं उससे पूर्व दो लोगों को घायल कर दिया था. घायलों में एक महिला का इलाज सेल अस्पताल किरीबुरु में चला था. बताया जा रहा है कि ओडिशा से भारी तादाद में हाथियों को भगाकर सारंडा जंगल में भेजा गया है. इसी वजह से विभिन्न ग्रुप में बंटकर हाथी उत्पात मचा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-youths-snatched-the-mobile-from-the-girl-sitting-in-the-auto/">आदित्यपुर

: ऑटो में बैठी युवती से दो युवकों ने की मोबाइल छिनतई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही