Kiriburu (Shailesh singh) : सारंडा के नक्सल प्रभावित दीघा पंचायत में जंगली हाथियों का आंतक बढ़ता जा रहा है. 27 मई को एक जंगली हाथी ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया. वहीं वृद्धा बाल-बाल बच गयी. मृतक की पहचान निश्तर बारला (75 वर्ष) के रूप में हुई है. वह दीघा पंचायत के मुखिया इग्नेश बारला के बड़े पिता हैं. घटना की सूचना पाकर ग्रामीण और गोईलकेरा वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गोईलकेरा लायी. इसके बाद यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा. वन विभाग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने से संबंधित कार्यवाही कर रहा है.
किरीबुरू : हाथी ने वृद्ध को मौत के घाट उतारा, बाल-बाल बची वृद्धा
Last Updated: May 28, 2024 12:00 AM (IST)