Search

 
 
 

किरीबुरु : रेलवे के तीन नम्बर पुल के पास सुबह तक खड़ा रहा हाथी

 
  • रात भर पहरा देते रहे कलैता व मिर्चीगड़ा के ग्रामीण
Kiriburu (Shailesh Singh) : दंतैल हाथी के आतंक की वजह से रात भर भय में सारंडा स्थित कलैता एवं मिर्चीगड़ा के ग्रामीण पहरा देते रहे. ग्रामीण इस बात से भयभीत थे कि कहीं हाथी उनके घरों को तोड़ जान माल का नुकसान नहीं पहुंचा दे. उक्त हाथी ने 25 फरवरी की शाम लगभग पांच बजे मिर्चीगड़ा गांव के वृद्ध ग्रामीण सावन पूर्ति को रौंद दिया था. सोमवार को सावन के शव को वन विभाग के सहयोग से पोस्टमार्टम हेतु चाईबासा भेजा जा रहा है. कलैता व मिर्चीगड़ा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हिंसक रूप धारण कर चुका दंतैल हाथी सावन की हत्या करने के बाद से सोमवार सुबह तक गांव के समीप 3 नम्बर रेलवे पुल के पास ही डेरा डाले हुये था. इसे भी पढ़ें : आ">https://lagatar.in/list-of-march-holidays-has-arrived-banks-will-remain-closed-for-14-days/">आ

गयी मार्च की छुट्टियों की लिस्ट, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाये काम
इस दौरान वह किसी ग्रामीण के घरों को नहीं तोड़ा. हम ग्रामीण अलग-अलग पाली में रात भर पहरा देते रहे. दोनों गांवों के ग्रामीण एक जगह एकत्रित होकर लगभग एक बजे रात तक पहरा दिये. उसके बाद अन्य लोग आये तो वे सभी सोने चले गये. उन्होंने कहा कि हाथी ने ऐसा आतंक फैला दिया है कि रात में नींद तक नहीं आती है. लोग जंगल नहीं जा पा रहे हैं. वन विभाग ने पटाखा वगैरह दिया है लेकिन हाथी पर आग, पटाखा का कोई असर नहीं हो रहा है. हाथी क्षेत्र से कैसे भागेगा यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही